About Us – Talking Jinvani
Talking Jinvani is the world’s first interactive Jain devotional book set, created with the heartfelt vision of making Jain prayers, poojas, and bhakti easily accessible to people of all ages. Rooted deeply in the Digambar Jain tradition, Talking Jinvani blends centuries-old spiritual wisdom with modern, user-friendly technology, allowing every individual to experience devotion in a meaningful and engaging way.
In today’s fast-paced world, many people struggle to stay connected with traditional practices due to time limitations, language barriers, or a lack of proper guidance. Talking Jinvani was designed to bridge this gap. Through interactive audio, clear pronunciation, and guided recitations, it helps devotees learn, understand, and perform Jain prayers with confidence—whether they are children taking their first steps into dharma or adults rediscovering the richness of Jain bhakti.
Our mission is simple yet profound:
- To preserve the purity of Jain pooja-path and make it easy to learn, recite, and practice with correct pronunciation.
- To offer devotees—young or old—a companion for daily temple rituals, home poojas, and spiritual learning.
- To bridge the gap between tradition and innovation by using a touch-responsive talking pen that instantly plays the right bhakti when touched on the book.
तकनीक और जैन धर्म का संगम: ‘टॉकिंग जिनवाणी’ की सोच से साकार रूप तक
जैन भक्ति साहित्य को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में A2A Vision Pvt. Ltd. द्वारा विकसित ‘Jin Bhakti Sangrah – टॉकिंग जिनवाणी’ आज जैन समाज में एक नई पहचान बना रही है। यह पहल परंपरा को बनाए रखते हुए उसे वर्तमान समय की जरूरतों से जोड़ने का प्रयास है।
टॉकिंग जिनवाणी की मूल सोच A2A Vision Pvt. Ltd. के Director, अंकुर जैन के मन में उत्पन्न हुई। एक Talking Book को देखने के बाद उन्होंने यह विचार किया कि जब अन्य विषयों पर बोलने वाली किताबें बन सकती हैं, तो जैन धर्म के लिए टॉकिंग जिनवाणी क्यों नहीं। इसी विचार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने राकेश जैन से चर्चा की और दोनों ने मिलकर इसे वास्तविक रूप देने का निर्णय लिया।
अंकुर जैन, जो MBA और PGDCA जैसे प्रोफेशनल बैकग्राउंड से जुड़े हैं, ने इस सोच को दिशा, संरचना और तकनीकी स्वरूप दिया। वहीं राकेश जैन, जो Medical Services से जुड़े हैं, ने जैन परंपरा, धार्मिक व्यवहार और समाज की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इस विचार को ज़मीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई।
इस पहल का उद्देश्य था कि हर आयु वर्ग के लोग जैन भक्ति साहित्य से जुड़ सकें। लोग शुद्ध उच्चारण के साथ पाठ करना सीखें, बच्चे धर्म से जुड़ें और विदेशों में रहने वाले वे लोग, जिन्हें संस्कृत या हिंदी का ज्ञान नहीं है, वे भी transcription की मदद से जैन पाठ को आसानी से पढ़ और समझ सकें।
लगभग दो वर्षों की निरंतर मेहनत और रिसर्च के बाद ‘Jin Bhakti Sangrah – टॉकिंग जिनवाणी’ एक नए स्वरूप में सामने आई। इसे Jin Dhwani – Interactive Audio Reader के साथ तैयार किया गया है। पुस्तक के पन्नों पर बने विशेष touch points को Jin Dhwani से स्पर्श करते ही संबंधित मंत्र या भक्ति पाठ की स्पष्ट और भावपूर्ण आवाज़ सुनाई देती है।
इस टॉकिंग जिनवाणी के ऑडियो को भाव और शुद्धता देने के लिए राजेश शाह, निवासी बागीदोरा, ने अपनी मधुर आवाज़ में भक्ति पाठ का गायन किया है, जिससे सुनने का अनुभव और अधिक प्रभावशाली बनता है।
पाठ अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष Book Reading Stand – ‘Granth Vedika’ भी विकसित की गई है। इसके साथ ही पारंपरिक अरहंत पासा केवली, जिसे समय के साथ लोग लगभग भूल चुके थे, उसे भी इस सेट के माध्यम से फिर से जीवंत किया गया है। पुस्तकों और सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए एक Premium Book Bag का विकल्प भी शामिल किया गया है।
टॉकिंग जिनवाणी को जैन समाज में धार्मिक शिक्षा, तकनीक और परंपरा के संतुलित मेल के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को जैन धर्म से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक और दूरदर्शी प्रयास है।
Why Talking Jinvani is special:
- World’s First Talking Jinvani – A spiritual innovation.
- Interactive Bhakti – Learn correct pronunciation with ease.
- Temple to Home – Brings the temple experience into your home.
- All-in-One Devotional Set – Covers every major Jain prayer and ritual.
At Talking Jinvani, we believe devotion should be effortless, pure, and joyful. With this initiative, we humbly offer a way for families, children, and devotees worldwide to stay connected with Jain bhakti in its truest form.


